Uttarakhand Roadways- त्योहारी सीजन में रोडवेज की आय में 2.2 करोड़ की गिरावट

Uttarakhand Roadways- उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के लिए इस बार का त्योहारी सीजन पिछले वर्ष की तुलना में आर्थिक रूप से निराशाजनक साबित हुआ, त्योहारी सीजन में धनतेरस और छोटी दीपावली के दौरान निगम ने बरेली, दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा और लखनऊ के लिए अतिरिक्त बसें संचालित कीं, ताकि आय बढ़ाई जा सके।

लेकिन इस बार रोडवेज की आय में काफी गिरावट देखी गई, धनतेरस पर केवल 1.37 करोड़ रुपये और छोटी दीपावली पर 1.47 करोड़ रुपये की कमाई हुई, कुल मिलाकर त्योहारी सीजन की आय 2.84 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 5.4 करोड़ रुपये था, यानी इस बार 2.2 करोड़ रुपये की कमी हुई।

यात्रियों की भीड़ और बसों में मारामारी के बावजूद भी निगम की आय में वृद्धि नहीं हो पाई, परिवहन विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट ईंधन की बढ़ती कीमतों, परिचालन लागत और यात्रियों की कम संख्या का परिणाम हो सकती है।

Uttarakhand Roadways- इस स्थिति के मद्देनजर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तराखंड रोडवेज के घाटे से उबरने के प्रयास अभी भी चुनौतियों भरे हैं और निगम को आर्थिक स्थिरता के लिए नए रणनीतिक कदम उठाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *