Uttarakhand Police- गोवा में हुए हालिया अग्निकांड के दृष्टिगत उत्तराखंड पुलिस ने राज्य में जन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अधिकारियों को क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर सभी मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, पब, बैंक्वेट हॉल और इवेंट वेन्यू का अग्नि सुरक्षा आडिट करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने शीतकालीन चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया और यातायात नियंत्रण के भी दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों को सुनिश्चित करना है कि सभी प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरण, यंत्र और आपातकालीन निकास की उचित व्यवस्था हो, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा डीजीपी ने गंभीर अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पैरोल/जमानत पर रिहा बंदियों की कारागार वापसी और अवैध संपत्ति जब्ती की समीक्षा की। साथ ही पुलिस कर्मियों की पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए।
Uttarakhand Police- बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, वी. मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा, नीरू गर्ग, कृष्ण कुमार वीके, मुख्तार मोहसिन, निलेश आनंद भरणे, सुनील कुमार मीणा और अरुण मोहन जोशी उपस्थित थे।