Uttarakhand Panchayat Chunav- त्रिस्तरीय चुनाव खत्म… लेकिन अब शुरू हुआ असली खेल !

Uttarakhand Panchayat Chunav- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब सियासी हलचल तेज़ हो गई है, अब निगाहें जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर टिकी हैं, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही इन पदों को अपने कब्जे में करने के लिए रणनीति में जुट गए हैं।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भेंट की, इस दौरान त्रिस्तरीय चुनाव परिणामों के विश्लेषण और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई, बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार भी शामिल थे।

भाजपा की रणनीति स्पष्ट है पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के साथ-साथ निर्दलीय और बागी विजेताओं को साधकर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमाना, देहरादून जिले की बात करें तो सात सीटों पर भाजपा समर्थित, 13 पर कांग्रेस समर्थित और 10 पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं, भाजपा का दावा है कि कई निर्दलीय उसके विचारों के करीब हैं, जिन्हें समर्थन के लिए जोड़ा जा सकता है, पार्टी ने इसके लिए वरिष्ठ नेताओं को जिलों में पर्यवेक्षक के तौर पर जिम्मेदारी दे दी है।

Uttarakhand Panchayat Chunav-वहीं, कांग्रेस भी पूरी तरह मैदान में उतर चुकी है, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पार्टी पहले ही सभी जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर चुकी थी, संभावित उम्मीदवारों की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेज दी गई है, उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह धनबल का प्रयोग कर चुनाव प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता अब जागरूक है और पारदर्शी चुनाव होने पर कांग्रेस को बड़ी सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *