Uttarakhand Development Projects- धामी सरकार ने 167 करोड़ की योजनाओं को दी हरी झंडी

Uttarakhand Development Projects- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों के सुधार व पुनर्निर्माण, स्कूल व शैक्षणिक भवनों, हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना, पुल-घाट निर्माण, हेलीपोर्ट, मंदिरों के सौंदर्यीकरण और अन्य विकास योजनाओं के लिए कुल 167 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इन सभी योजनाओं से संबंधित शासनादेश जारी कर दिए गए हैं।

सड़क और मार्ग विकास के तहत कोटद्वार के दुगड्डा क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी मार्ग से जुड़े मार्गों के सुधार, चंपावत में खेतीखान-मिलान मार्ग के डामरीकरण, नैनीताल में नानिया विनायक से बिडारी पोखराधार मार्ग के पुनर्निर्माण, मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल तक मुख्य सड़क के उच्चीकरण, लोहाघाट और गंगोलीहाट क्षेत्र में विभिन्न मार्गों के निर्माण व सुधार को मंजूरी दी गई है।

Uttarakhand Development Projects- हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी पुनरुद्धार योजना में मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, कांगड़ा घाट और रोडी बेलवाला घाट के निर्माण व पुल निर्माण के लिए 70 करोड़ रुपये तथा हर की पैड़ी के उत्तरी क्षेत्र के विकास के लिए 69.34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

शिक्षा और सामुदायिक विकास के तहत अगस्त्यमुनि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण तथा हल्द्वानी में राज्य विधिक परिषद भवन के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।

धार्मिक और पर्यटन विकास के अंतर्गत पिथौरागढ़ में मां नंदादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण, अश्व मार्ग निर्माण और इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल के लैंसडौन में हेलीपोर्ट निर्माण के प्रथम चरण और खटीमा में गौशाला निर्माण के लिए भी धनराशि मंजूर की गई है।

Uttarakhand Development Projects- सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से प्रदेश में बुनियादी ढांचे, पर्यटन, धार्मिक स्थलों और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *