UTC Bus Booking- उत्तराखंड में बसें अब एक क्लिक दूर, शुरू हुई ऑनलाइन टिकट बुकिंग

UTC Bus Booking- देश के प्रमुख ऑनलाइन बस टिकटिंग प्लेटफॉर्म रेडबस ने उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। यह सहयोग बस परिवहन क्षेत्र के डिजिटल परिवर्तन को नई दिशा देगा और यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को और भी सुविधाजनक बना देगा।

इस साझेदारी के तहत, अब उत्तराखंड से दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों और राज्य के भीतर अल्मोड़ा, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, टनकपुर जैसे स्थानों के लिए यात्रा करने वाले यात्री रेडबस ऐप या वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।

UTC Bus Booking- उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल नॉन-एसी, एसी और वॉल्वो बसें अब रेडबस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को अपनी सुविधा और बजट के अनुसार विकल्प मिलेंगे।

यूटीसी की निदेशक रीना जोशी ने इस साझेदारी को यात्रियों की बदलती जरूरतों के अनुसार सेवाओं को आधुनिक और ग्राहक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

वहीं, रेडबस के चीफ बिजनेस ऑफिसर मनोज अग्रवाल ने कहा कि, “उत्तराखंड परिवहन निगम के साथ जुड़ना हमारे उस मिशन का हिस्सा है जिसके अंतर्गत हम पूरे भारत में यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और डिजिटल बस यात्रा अनुभव देना चाहते हैं।”

यूटीसी के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा के अनुसार, “रेडबस के साथ सहयोग से यात्रियों को यात्रा टिकट बुकिंग में काफी सुविधा होगी।”

UTC Bus Booking- रेडबस पर यूटीसी की बसों के टिकट इस तरह करें बुक:

  1. रेडबस की वेबसाइट पर जाएं या रेडबस का एंड्रॉइड/आईओएस ऐप खोलें।
  2. यात्रा का स्रोत, गंतव्य और तारीख दर्ज करें।
  3. ‘बसें खोजें’ पर क्लिक करें।
  4. उपलब्ध बसों में से अपनी पसंदीदा UTC बस चुनें।
  5. सीट चुनें, बोर्डिंग और ड्रॉपिंग पॉइंट की पुष्टि करें।
  6. यात्री विवरण और संपर्क जानकारी भरें।
  7. ‘भुगतान के लिए आगे बढ़ें’ पर क्लिक कर भुगतान पूरा करें।
  8. बुकिंग की पुष्टि के बाद ई-टिकट या एम-टिकट प्राप्त होगा, जिसे बोर्डिंग के समय दिखाया जा सकता है।

UTC Bus Booking- इस डिजिटल पहल से उत्तराखंड के यात्रियों को अब यात्रा की योजना बनाना और भी आसान हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *