UKSSSC News- तीन आवेदन और ढेरों फर्जी प्रमाणपत्र, ऐसे खुला उम्मीदवार का राज़

UKSSSC News- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, गाजियाबाद (मोदीनगर) के रहने वाले सुरेंद्र कुमार नाम के उम्मीदवार ने फर्जी दस्तावेज और झूठी जानकारी देकर तीन बार आवेदन किया था।

आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया और सेवायोजन विभाग की फर्जी आईडी तक बनाई, जांच में पता चला कि उसने शैक्षिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और स्थायी निवास पत्र तक फर्जी लगाए थे, यहां तक कि उसने ग्रेजुएशन पास करने का दावा भी तीन-तीन बार किया।

डेटा परीक्षण के दौरान आयोग को यह गड़बड़ी पकड़ में आई और तुरंत गोपनीय जांच कराई गई, जांच में सभी प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए, इसके बाद एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

UKSSSC News- एसओजी की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए गठित कर दी गई है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *