Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

UKSSSC Jobs- सहायक कृषि अधिकारी समेत समूह-ग के 241 पदों पर भर्ती…

UKSSSC Jobs- उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में सहायक कृषि अधिकारी समेत समूह-ग के 241 पदों पर भर्ती निकली है, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका विज्ञापन जारी कर दिया है, 6 से 28 फरवरी के बीच आवेदन होगा,20 अप्रैल को परीक्षा प्रस्तावित है।

UKSSSC Jobs- आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक

  • सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) – 7
  • प्राविधिक सहायक वर्ग-1
  • (अभियंत्रण शाखा) – 3
  • डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक- 3
  • उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान)- 6
  • खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग- 3
  • (पर्यवेक्षक कैनिंग)- 19
  • पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी)- 1
  • मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3- 5
  • प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान)- 6
  • प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान)- 6
  • पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी- 120
  • प्रयोगशाला सहायक- 7
  • स्नातक सहायक- 2
  • कारागार विभाग के अंतर्गत फार्मासिस्ट- 10
  • जल संस्थान के अंतर्गत कैमिस्ट- 12
  • विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अंतर्गत फोटोग्राफर- 3
  • सिंचाई विभाग के अंतर्गत प्रतिरूप सहायक- 25
  • वैज्ञानिक सहायक के छह रिक्त पदों को मिलाकर कुल 241 पदों पर भर्ती होगी।

इस भर्ती के लिए छह फरवरी से 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जनरल, ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये होगा।

यहां करें आवेदन- www.sssc.uk.gov.in

आशुलिपिक-वैयक्तिक सहायक भर्ती का रिजल्ट जारी

UKSSSC Jobs- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को आशुलिपिक-वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया, इसकी अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी भी जारी की गई है, पदों के सापेक्ष चार गुना अभ्यर्थियों के नाम रिजल्ट में शामिल किए गए हैं।

अब आशुलिपि और टंकण का टेस्ट होगा, जिसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी, आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी में एक सवाल को मूल्यांकन से हटा दिया है, रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *