Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

UKPSC Recruitment- नए साल में नई नौकरी, UKPSC-UKSSSC की बड़ी घोषणाएं

UKPSC Recruitment- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नए साल की शुरुआत अच्छी खबर के साथ हुई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वर्ष 2025 के लिए दो नई भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है।

राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में समूह-ग के अंतर्गत वैयक्तिक सहायक (Personal Assistant) के 11 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो चुकी है, जिसमें अभ्यर्थी 14 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में 20 से 29 जनवरी के बीच संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा।

इसके अलावा आयोग ने गृह विभाग के अंतर्गत विधि विज्ञान प्रयोगशाला (Forensic Science Laboratory) में वैज्ञानिक अधिकारी (Scientific Officer) के तीन पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 30 दिसंबर से 19 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए 27 जनवरी से 5 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को स्व-प्रमाणित प्रमाणपत्रों की छायाप्रति एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट 20 फरवरी तक आयोग कार्यालय में जमा कराना होगा।

UKPSC Recruitment- वहीं दूसरी ओर, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 22 जून को आयोजित की गई थी। सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक मापजोख 20 से 22 नवंबर के बीच कराई गई, जबकि अभिलेख सत्यापन 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक हुआ। सभी चरणों के पूर्ण होने के बाद आयोग ने अंतिम चयन सूची जारी कर दी है, जिसमें 120 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची वन विभाग को भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *