Trekking Ban- भारतीय मौसम विभाग, देहरादून ने 5 से 7 अक्तूबर के बीच चमोली जिले में भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना जताई है। इस कारण जिला प्रशासन ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग और निर्माण कार्यों पर दो दिन के लिए पूरी तरह रोक लगा दी है।
अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बदरीनाथ, केदारनाथ और अलकनंदा वन प्रभाग, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान प्रशासन, जिला पर्यटन अधिकारी और निर्माण संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि 5 से 7 अक्तूबर तक उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग अनुमति न दी जाए। यदि पहले से किसी को अनुमति मिल चुकी है, तो उसे तत्काल रोक दिया जाए।
साथ ही, उच्च हिमालय क्षेत्रों में जारी निर्माण कार्यों को भी अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों, मजदूरों और अन्य कर्मियों के लिए सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश भी प्रशासन ने दिया है। यदि इन गतिविधियों के दौरान कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
Trekking Ban- इस निर्णय का उद्देश्य आम जनता और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बारिश से उत्पन्न संभावित खतरों को रोकना है।