Kedarnath Gold Issue- केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने का मामला एक बार फिर राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है, कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गढ़वाल आयुक्त की जांच रिपोर्ट को नकारते हुए कहा कि यह रिपोर्ट सरकार को बचाने के लिए तैयार की गई है उन्होंने आरोप लगाया कि जांच प्रक्रिया में उन्हें शामिल तक नहीं किया गया और समय आने पर कांग्रेस पूरे मामले का सच सामने लाएगी।
वहीं, बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सफाई दी कि स्वर्ण मंडन का निर्णय बीकेटीसी का नहीं, बल्कि एक दानदाता के आग्रह पर सरकार ने एएसआई की रिपोर्ट के बाद इसकी अनुमति दी थी उन्होंने कांग्रेस पर तथ्यहीन आरोप लगाकर सनसनी फैलाने और केदारनाथ धाम की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।
Kedarnath Gold Issue- इस पूरे प्रकरण पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और दोनों दल आमने-सामने हैं।