Train Ticket Shortage- शहर के यात्रियों के लिए अप्रैल माह के पहले तीन सप्ताह में ट्रेन से सफर करना मुश्किल होता जा रहा है, पर्वों और राष्ट्रीय अवकाशों के चलते यात्रियों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है।
रुड़की रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लगभग 10 जोड़ी से अधिक ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत देखी जा रही है। योग एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस और अन्य प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है।
विशेष रूप से अलवर, जयपुर, अजमेर, अहमदाबाद, बांद्रा, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, कोटा, मथुरा, पठानकोट, लखनऊ, बक्सर, पटना, हावड़ा, गोरखपुर, मुंबई और राजस्थान जाने वाली ट्रेनों में स्थिति सबसे गंभीर है। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 150 के पार जा चुकी है, जबकि कुछ में नो-रूम की स्थिति बन गई है।

Train Ticket Shortage- परेशान यात्री
यात्री यात्रा की कठिनाइयों से नाखुश हैं। रुड़की निवासी अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पहले टिकट बुक कराया था, लेकिन अब भी वेटिंग में है। परिवार के साथ यात्रा करना है, इसलिए चिंता बढ़ गई है। एक अन्य यात्री ने कहा कि तत्काल टिकट के बावजूद लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रा की उम्मीद कम नजर आ रही है।
Train Ticket Shortage- रेलवे की प्रतिक्रिया
Train Ticket Shortage- मुख्य टिकट पर्यवेक्षक राजू ने कहा कि त्योहार और अवकाश के कारण यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया है, जिससे यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से पहले रुड़की से कंफर्म टिकट पाना मुश्किल है।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपने सफर की योजना पहले से बनाएं और जरूरत पड़ने पर होली स्पेशल ट्रेनों और तत्काल टिकट विकल्पों का लाभ उठाएं।