Teachers Jobs- उत्तराखंड में जल्द होगी 5 हजार शिक्षकों की नियुक्ति

Teachers Jobs- शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर किये जा रहे कामों की विस्तार से जानकारी दी साथ ही उन्होंने सरकार के प्रयासों को भी जनता के समक्ष रखा, धन सिंह रावत ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर बयान दिया, धन सिंह रावत ने कहा कोर्ट के फैसला आने के बाद प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव पर फैसला लिया जाएगा।

मसूरी में निर्मला इंटर कॉलेज के 72वें वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत मसूरी पहुंचे, धन सिंह रावत की ओर से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने सभी के मन को मोह लिया, इस दौरान धन सिंह रावत ने कहा केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति में तय किये गए पैरामीटर के अनुसार उत्तराखंड में शिक्षा प्रणाली का संपादन कर रहा है, उत्तराखंड में क्वालिटी एजुकेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Teachers Jobs- धन सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड सरकार 23 लाख छात्रों की अपार आईडी बनाने का काम कर रही है. वन नेशन वन आईडी के तहत प्रत्येक बच्चे की अपार आईडी बनाई जा रही है. अभी तक 9 लाख बच्चों की आईडी बन चुकी है उन्होंने कहा 30 जनवरी तक सभी बच्चों की अपार आईडी (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) बन जाए, उससे बच्चों की मैपिंग कर दी जाएगी, उसे यह पता लग जाएगा कि कौन बच्चा किस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, उन्होंने कहा हर बच्चों की आभा आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) भी बनाई जा रही है,अब तक 60 लाख बच्चों की आभा आईडी बन चुकी है, जिसमें हर बच्चे को डिजिटल हेल्थ कार्ड मिलेगा,₹5लाख तक का इलाज फ्री होगा।

धन सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में 10 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं, जिनको शिक्षा के साथ सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश में 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है,स्कूलों में शिक्षा को लेकर सभी प्रकार की सुविधा दी जा रही हैं, उत्तराखंड सरकार जल्द 5 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रही है, उन्होंने कहा आईटी में भी जल्द 1500 शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

Teachers Jobs- धन सिंह रावत ने कहा जब उत्तराखंड का निर्माण हुआ था तो प्रदेश में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं था। आज अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 100, हल्द्वानी में डेढ़ सौ, हरिद्वार में 100, देहरादून में डेढ़ सौ, श्रीनगर में डेढ़ सौ बच्चे एमबीबीएस कर रहे हैं, उन्होंने कहा जल्द पिथौरागढ़, रुद्रपुर और टिहरी में नए मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहे हैं, उन्होंने बताया उत्तराखंड सरकार ने तीन हजार नर्सों की भर्ती कर दी है।

यह भी पढ़ें…

अठाली गांव बनेगा पहला Solar Village

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *