Smart City Dehradun- देहरादून में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या होगी हमेशा के लिए खत्म?

Smart City Dehradun- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया और शहर में 46 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने 27 वर्षों में शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

धामी ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और खुले में शौच मुक्त अभियान जैसी योजनाओं के तहत नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। शहर में 35 नए पार्कों का निर्माण, मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं।

Smart City Dehradun- मुख्यमंत्री ने भूमिगत पार्किंग और एलिवेटेड रोड के माध्यम से ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या दूर करने की योजनाओं का भी उल्लेख किया। नगर निगम के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रमुख विकास परियोजनाओं में सड़क फुटपाथ, हरित और सुंदरीकरण कार्य, गैस चालित पशु शवदाह गृह और स्मार्ट कार पार्किंग शामिल हैं।

Smart City Dehradun- इन परियोजनाओं से देहरादून को आधुनिक, हरित, सुव्यवस्थित और नागरिक-केंद्रित शहर बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *