Scooty Stolen

Scooty Stolen- मदद करना पड़ा भारी, शातिर तरीके चोरी कर फरार हुआ युवक

Scooty Stolen- फ़िल्मी स्टाइल में होने वाली इस बाइक चोरी में वाहन मालिक की ही मदद ली गयी और फिर फ़िल्मी स्टाइल में उसके सामने ही उसका वाहन चुरा लिया गया मामला देहरादून का है।

Scooty Stolen- पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जुलाई को देहरादून निवासी ने शिकायत दर्ज कराई, शिकायतकर्ता ने बताया था कि 21 जुलाई को वो अपनी स्कूटी से सब्जी मण्डी निरंजनपुर की तरफ जा रहे थे, रास्ते में उन्हें एक युवक मिला जिसने बताया कि उसकी मोटर साईकिल मे तेल खत्म हो गया है, युवक ने मदद मांगते हुए मोटर साईकिल मे पीछे से धक्का लगाने का अनुरोध किया, तरस खाकर पीड़ित ने स्कूटी से पैर मारकर मोटर साइकिल को धक्का मरना शुरू किया जो आम तौर पर कई बार सड़को पर देखने को मिल ही जाता है कि लोग ऐसे ही एक दूसरे की मदद करते रहते है।

Scooty Stolen- ऐसे दिया लूट को अंजाम

Scooty Stolen- थोड़ी दूर चलने के बाद चोर ने स्वयं वाहन को धक्का मारने की बात कहकर अपनी मोटर साईकिल शिकायतकर्ता को दे दी और उसकी स्कूटी से बाइक को धक्का मारते हुए चलने की बात कही जैसे ही चोर भण्डारी बाग के पास पंहुचा युवक उसकी स्कूटी लेकर वहां से फरार हो गया, जिसके बाद पीड़ित आरोपी की मोटर साईकिल को लेकर पटेलनगर थाने पहुंचा।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की, चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने से आरोपी सौरभ पंचात्म (18) निवासी मौहब्बेवाला हाल पता बंजारावाला को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पीड़ित के पास छोड़ी हुई बाइक भी उसने मसूरी थाना क्षेत्र से चोरी की थी।

यह भी पढ़ें…

राशन कार्ड धारकों को सरकार की सौगात, मुफ्त मिलेगा आयोडीन युक्त नमक