QRT Team Haridwar Kumbh- AI निगरानी और QRT तैनाती का उत्तराखंड सरकार का मास्टरप्लान

QRT Team Haridwar Kumbh- उत्तराखंड सचिवालय में आयोजित राज्य वन्यजीव बोर्ड एवं राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर रोक लगाने और वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस व समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

QRT Team Haridwar Kumbh- हरिद्वार कुंभ को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था

QRT Team Haridwar Kumbh

बैठक में आगामी हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। कुंभ क्षेत्र और आसपास के इलाकों में त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही वन्यजीव गलियारों (Wildlife Corridors) के संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और स्थानीय लोगों की आजीविका के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर जोर दिया गया।

मानव-वन्यजीव संघर्ष के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की रक्षा करने वाले साहसी नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

QRT Team Haridwar Kumbh- AI से सुदृढ़ होगा बाघ संरक्षण

QRT Team Haridwar Kumbh

QRT Team Haridwar Kumbh- प्रदेश में बाघों के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कैमरा ट्रैप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित निगरानी और वैज्ञानिक प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत किया जाए। इसके अलावा, जंगलों के भीतर वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों और चारागाहों के विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है ताकि जानवर भोजन व पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों का रुख न करें।

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *