Popat Lal Engagement-आखिर लंबी मशक्कत और दुनियाभर में खोजबीन के बाद पोपट लाल को रिश्ता मिल ही गया उम्मीद है कि इस रिश्ते के बाद पोपट की जिंदगी में बहार आ जाएगी।
शादी न होने के कारण गोकुलधाम सोसायटी के पुरुष ही नहीं, महिलाएं और टप्पू सेना भी अक्सर मजाक उड़ाती रहती है लेकिन अब पोपट की जिंदगी बदलने वाली है और उसकी जिंदगी में आने वाली है उत्तराखंड की एक खूबसूरत लड़की।
Popat Lal Engagement- कौन हैं लक्ष्मी मेहता ?
Popat Lal Engagement- पोपट की जिंदगी में आने वाली यह लड़की है खटीमा की लक्ष्मी मेहता, सेना में सेवारत चकरपुर निवासी देव सिंह मेहता और चंद्रकला मेहता की बेटी लक्ष्मी बचपन से ही प्रतिभा की धनी रही। करियर के रूप में इंजीनियरिंग को चुना लेकिन मन तो कुछ और करने का था
चार साल पहले कला के अपने इसी सपने को पूरा करने मुंबई पहुंच गई, लक्ष्मी ने भी शुरुआत कुछ म्यूजिक वीडियोज के साथ की। भाग्य ने साथ दिया तो जीटीवी पर ‘भाग्यलक्ष्मी’ शो पर काम करने का मौका मिला।
इसके साथ ही उनकी अभिनय यात्रा शुरू हो गई, उसके बाद स्टार भारत पर ‘अलबेला’ मगर असली नेम और फेम मिले दंगल टीवी के शो ‘पूर्णिमा’ से, इस शो में वह लवली नामक ननद का किरदार निभा रही थी। इस शो ने उन्हें लाखों दर्शकों का चहेता बना दिया।
Popat Lal Engagement- इस शो के बाद ‘ तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीम की नजर लक्ष्मी पर पड़ गई और उन्होंने उसे अब तक कुंवारे चले आ रहे पोपट लाल की ‘मधुबाला’ बनाने का फैसला कर लिया, लक्ष्मी का पोपट लाल की जिंदगी की तरफ पहला कदम तो बढ़ गया।
यह कदम कैसे आगे बढ़ा और वह कहां तक पोपट की जिंदगी में पहुंचती है, बहुत से दर्शक इस बारे में इस सप्ताह सोमवार को सोनी सब टीवी पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का एपिसोड देखकर जान चुके हैं।
मधुबाला यानी लक्ष्मी भले ही मुंबई की गोकुलधाम सोसायटी तक पहुंच गई है लेकिन उत्तराखंड उनके दिल से उतरा नहीं है उनकी दिली तमन्ना यही है कि वह अपनी कला के जरिए खटीमा और उत्तराखंड का नाम रोशन कर सके।
यह भी पढ़ें…