Police in Marriage- घर में है शादी तो पुलिस को भी देना होगा कार्ड

Police in Marriage- शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, इस बार नवंबर और दिसंबर महीने के दौरान बड़ी संख्या में शादियां होने जा रही हैं, ऐसे में देहरादून पुलिस भी शादियों के सीजन को लेकर अपनी प्लानिंग में जुटी है, खास तौर पर देहरादून के शहरी क्षेत्र में होने वाली शादियों के लिए पुलिस विशेष रूप से गंभीर हैं, देहरादून पुलिस ने शादी समारोह के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

इसके तहत शादी के फंक्शन का कार्ड पुलिस को भी देना जरूरी होगा यानी घरों में शादी समारोह है, उन्हें सड़क पर बारात निकालने से पहले अपनी शादी का कार्यक्रम नजदीकी थाने में शादी के कार्ड के साथ देना होगा।

Police in Marriage- इसके बाद पुलिस बारात के कारण संबंधित क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो, इसकी पूरी तैयारी करेगी, इसके मद्देनजर पुलिस विभाग की तरफ से लोगों को कुछ सुझाव भी दिए गए हैं, शादी का कार्ड जिस तरह आप अपने रिश्तेदारों और जानकारों को देते हैं, उसी तरह ये कार्ड पुलिस तक भी पहुंचाना होगा, हालांकि पुलिस को यह कार्ड शादी समारोह की सूचना के लिए होगा ताकि पुलिस शादी कार्यक्रम को लेकर अपने स्तर पर तैयारी कर सके।

इस दौरान पुलिस विभाग की तरफ से लोगों को बारात में सावधानी के साथ आतिशबाजी करने के लिए कहा जा रहा है साथ ही समय पर बारात शुरू करने और गंतव्य तक पहुंचने का सुझाव भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *