PM Viksit Bharat Rozgar Yojana- केवाईसी न होने पर फंस सकती है प्रोत्साहन राशि

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana- उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार और सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत कर दी गई है, इस योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले लगभग 31 हजार युवाओं को प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी, यह राशि 15 मार्च के बाद उपलब्ध होगी, लेकिन जिन खातों की केवाईसी नहीं हुई है, उनमें तकनीकी कारणों से धन फंस सकता है।

योजना को दो हिस्सों में बांटा गया है, भाग-ए पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं के लिए है। इसके तहत ईपीएफओ में पहली बार पंजीकरण कराने वाले कर्मचारियों को एक महीने का वेतन (अधिकतम 15,000 रुपये) दो किस्तों में मिलेगा। पहली किस्त छह महीने की सेवा पूरी होने के बाद और दूसरी किस्त 12 महीने की सेवा और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा होने के बाद दी जाएगी।

भाग-बी नियोक्ताओं के लिए है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। नए कर्मचारियों को नियुक्त करने पर नियोक्ताओं को दो वर्षों तक 3,000 रुपये प्रतिमाह तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा। विनिर्माण क्षेत्र में यह प्रोत्साहन तीसरे और चौथे वर्ष तक बढ़ाया जाएगा।

योजना के तहत कर्मचारियों को सालभर में 15,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कंपनियों को नए कर्मचारियों के लिए प्रति माह अधिकतम 3,000 रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्रोत्साहन राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से खातों में जाएगी।

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana- केवाईसी आवश्यक

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana

ईपीएफओ के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2, उदित साह ने बताया कि जिन युवाओं और कंपनियों की केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, उन्हें तत्काल इसे पूरा करना चाहिए। ईपीएफओ की टीम फोन और कार्यालय के माध्यम से सीधे कंपनियों से संपर्क कर रही है। इसके अलावा लोक अदालतों में भी इस समस्या का समाधान किया जा रहा है।

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana- ईपीएफ वेतन स्लैब के अनुसार नियोक्ता को लाभ

  • 10,000 रुपये तक वेतन: 1,000 रुपये प्रतिमाह
  • 20,000 रुपये तक वेतन: 2,000 रुपये प्रतिमाह
  • 20,000 रुपये से अधिक (एक लाख रुपये तक): 3,000 रुपये प्रतिमाह

किसी भी समस्या या जानकारी के लिए कर्मचारी और नियोक्ता ईपीएफओ हेल्पलाइन नंबर 0135-2620106, 0135-2723333 पर संपर्क कर सकते हैं।

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana- यह योजना राज्य में युवाओं को रोजगार से जोड़ने और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *