Pawandeep Rajan Accident

Pawandeep Rajan Accident- पवनदीप राजन का हुआ कार एक्सीडेंट, ‘इंडियन आइडल 12’ के रह चुके हैं विनर

Pawandeep Rajan Accident- इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता और लोकप्रिय गायक पवनदीप राजन एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, यह हादसा सोमवार 5 मई की सुबह लगभग 3:40 बजे गुजरात के अहमदाबाद में हुआ, हादसे में पवनदीप को उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, फिलहाल उनका इलाज अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पवनदीप के फैंस और संगीत जगत से जुड़े लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पवनदीप बेहोशी की हालत में दिखाई दे रहे हैं और उनके शरीर पर चोटों के साफ निशान देखे जा सकते हैं। वीडियो को लेकर फैंस काफी भावुक हो गए हैं और लगातार उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Pawandeep Rajan Accident- दुर्घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। न ही पवनदीप या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना उनके जन्मदिन के ठीक बाद हुई है, जिससे उनके प्रशंसकों को और अधिक आघात पहुंचा है, पवनदीप ने 27 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाया था और वे इन दिनों कई संगीत प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे।

पवनदीप राजन का नाम संगीत प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है, उन्होंने इंडियन आइडल सीजन 12 जीतकर देशभर में अपनी पहचान बनाई थी, उत्तराखंड के चंपावत जिले से ताल्लुक रखने वाले पवनदीप अपनी भावपूर्ण आवाज और संगीत प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं, वे कई भाषाओं में गा चुके हैं और विभिन्न लाइव कन्सर्ट्स के माध्यम से युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं।

Pawandeep Rajan Accident- फिलहाल पवनदीप की स्थिति को लेकर फैन्स के बीच चिंता बनी हुई है और सभी उनकी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और आने वाले समय में उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज