Online Gaming Addiction- गेम नहीं, खतरा! डीएम सविन बंसल ने जारी की स्कूल एडवाइजरी

Online Gaming Addiction- बच्चों और किशोरों में बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग की लत को गंभीर खतरा मानते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है, एडवाइजरी में छात्रों के संतुलित डिजिटल उपयोग, सीमित स्क्रीन टाइम और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्कूल प्रबंधन को आदेश दिए हैं कि वे बच्चों के डिजिटल व्यवहार की नियमित निगरानी करें और आवश्यकता पड़ने पर काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही, अभिभावकों को जागरूक करने के लिए स्कूल स्तर पर बैठकें और संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Online Gaming Addiction- अभिभावकों की सतर्कता जरूरी: डीएम

Online Gaming Addiction

डीएम सविन बंसल ने कहा कि बच्चों की गेमिंग और मोबाइल आदतों पर अभिभावकों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने चेतावनी दी कि अत्यधिक ऑनलाइन गेमिंग बच्चों को मानसिक तनाव, अवसाद और खतरनाक फैसलों की ओर धकेल सकती है।

Online Gaming Addiction- गाजियाबाद की दर्दनाक घटना ने बढ़ाई चिंता

ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभावों को लेकर चिंता उस समय और गहरा गई जब 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली। मृतक बहनों की उम्र 12, 14 और 16 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें एक कोरियन ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेमिंग ऐप की लत का शिकार थीं। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा था—
“मम्मी, पापा, सॉरी।”

बताया जा रहा है कि माता-पिता उनकी ऑनलाइन गेमिंग आदतों को लेकर लगातार उन्हें समझाते रहते थे।

ऑनलाइन गेमिंग के कारण आत्महत्या के मामले पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आ चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ गेमिंग ऐप्स बच्चों पर मानसिक दबाव और टास्क पूरा करने का तनाव बनाती हैं, जिससे वे गलत कदम उठा सकते हैं।

Online Gaming Addiction- प्रशासन की अपील

Online Gaming Addiction- प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों, व्यवहार में बदलाव और मानसिक स्थिति पर नज़र रखें। किसी भी असामान्य संकेत की स्थिति में तुरंत काउंसलर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *