National Winter Games Auli- औली में 12 से 16 फरवरी तक होंगे नेशनल विंटर गेम्स

National Winter Games Auli- औली में नेशनल विंटर गेम्स के आयोजन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है, विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने मुहर लगाते हुए 12 से 16 फरवरी तक नेशनल स्कीइंग गेम्स आयोजित करने की घोषणा कर दी है, तिथियों के ऐलान के बाद देशभर के शीतकालीन खेल खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

औली स्थित अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त नंदा देवी स्लोप पर शीतकालीन खेलों के आयोजन के लिए पर्याप्त बर्फ उपलब्ध है, जिससे प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। इससे पहले औली में कार्निवाल के साथ नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता आयोजित किए जाने का प्रस्ताव था।

National Winter Games Auli- बीते दिनों विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने देश के 18 राज्यों की स्की फेडरेशनों से विमर्श कर उनकी सहमति के बाद तिथियों का प्रस्ताव पर्यटन सचिव को भेजा था। इसके बाद सोमवार को पर्यटन विभाग के एसीईओ बीएल राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम और विंटर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में तिथियों पर अंतिम मुहर लगाई गई।

National Winter Games Auli

नेशनल विंटर गेम्स में हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के अलावा भारतीय सेना, बीएसएफ, आईटीबीपी और सीआरपीएफ की टीमें भी भाग लेंगी। इन सभी टीमों ने प्रतियोगिता में शामिल होने की सहमति दे दी है।

National Winter Games Auli- विंटर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि औली नेशनल विंटर गेम्स के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रतियोगिता के दौरान अल्पाइन स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, नॉर्डिक स्कीइंग, स्की माउंटेनियरिंग सहित स्की से जुड़े अन्य शीतकालीन खेल आयोजित किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *