Namaz On Road- उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सियासत तेज हो गई है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मुद्दे पर सख्त रुख जाहिर किया है, सीएम धामी ने साफ कहा कि नमाज केवल निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए और किसी को भी सार्वजनिक व्यवस्था बाधित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु देवभूमि पहुंच रहे हैं, ऐसे में सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो उन्होंने कहा कि सड़कों को धार्मिक गतिविधियों या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

सीएम धामी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हर मुद्दे को केवल वोट बैंक की राजनीति के नजरिए से देखते हैं, जबकि ऐसी संवेदनशील व्यवस्थाओं में राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
Namaz On Road- उन्होंने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है, लेकिन कानून और व्यवस्था बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि धार्मिक गतिविधियां तय नियमों और निर्धारित स्थानों के भीतर ही संपन्न हों, ताकि आम जनता और तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।