Mussoorie Road Firing- देहरादून के मसूरी रोड पर सोमवार सुबह हुई सड़क विवाद की घटना ने पूरे जिले को शोक में डाल दिया, जानकारी के अनुसार, दो कार सवारों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद के दौरान स्कॉर्पियो कार सवारों ने फॉर्च्यूनर पर फायरिंग कर दी, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
थाना राजपुर ने बताया कि सुबह लगभग 6:50 बजे जोहड़ी गांव के पास फायरिंग की सूचना कंट्रोल रूम को मिली। घटना स्थल पर एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत पहुंचे।
Mussoorie Road Firing- प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मसूरी रोड पर मालसी के पास दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो एन कार सवार लोगों के बीच गाड़ी पास न देने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद स्कॉर्पियो एन कार के लोग फॉर्च्यूनर का पीछा करते हुए उसके टायरों पर फायरिंग कर दी।

फॉर्च्यूनर कार बाद में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास पेड़ से टकरा गई। घटना में फॉर्च्यूनर में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसएसपी देहरादून ने पूरे जनपद में नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Mussoorie Road Firing- अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को घटना के संदर्भ में जानकारी हो तो वह पुलिस को तुरंत सूचित करें।