Mohan Bhagwat in Dehradun- दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचेंगे आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत

Mohan Bhagwat in Dehradun- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 22 एवं 23 फरवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रवास पर रहेंगे, अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

22 फरवरी को डॉ. मोहन भागवत देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित एक प्रमुख जनगोष्ठी को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में देहरादून सहित पूरे गढ़वाल मंडल से विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं अन्य संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।

वहीं 23 फरवरी को सरसंघचालक पूर्व सैनिकों की विशेष गोष्ठी को संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के शामिल होने की संभावना है।

Mohan Bhagwat in Dehradun- उल्लेखनीय है कि डॉ. मोहन भागवत इससे पूर्व वर्ष 2019 में देहरादून प्रवास पर आए थे। लंबे अंतराल के बाद उनके इस प्रवास को लेकर संघ कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *