Proud Pahari Society function- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यमुना कॉलोनी स्थित मनोरंजन सदन थर्ड क्लब में प्राउड पहाड़ी सोसायटी द्वारा आयोजित सप्तम घुघुती महोत्सव 2024 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।
Proud Pahari Society function- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्राउड पहाड़ी सोसाइटी (Proud Pahari Society) द्वारा हमारी संस्कृति को संजोने रखने और उसके संवर्धन के साथ साथ अपनी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव के माध्यम से हमारी पहाड़ी संस्कृति (Pahari Society) के संरक्षण तथा प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति ने विश्व को दिशा दर्शन दिया है।

मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कलाकारों के प्रोत्साहन और उनके उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष गणेश धामी, सचिव गौरव बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, प्रकाश नेगी, हृदयेश शाही, मनोज, सुमित रतूड़ी सहित कई लोग उपस्थित रहे।