Kedarnath Heli Service- केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग का इंतजार खत्म

Kedarnath Heli Service- चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है, लंबे इंतजार के बाद अब केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने जा रही है।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर शनिवार शाम 6 बजे से बुकिंग विंडो खुल गई है , यह प्रक्रिया उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूकाडा) के दिशा-निर्देशों के तहत संचालित की जा रही है।

Kedarnath Heli Service- इस बार पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा अवधि के लिए टिकट बुकिंग उपलब्ध होगी, इसके बाद दूसरे चरण में आगे की यात्रा के लिए स्लॉट खोले जाएंगे।

यूकाडा के अनुसार इस बार पूरी टिकट बुकिंग प्रक्रिया 100 प्रतिशत ऑनलाइन रखी गई है, जिससे पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित की जा सके, श्रद्धालु केवल आधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही टिकट बुक कर सकेंगे।

Kedarnath Heli Service-

यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी वेबसाइट या एजेंट से सावधान रहें और केवल अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही बुकिंग करें उन्होंने कहा कि फर्जी साइटों से बचाव के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।

Kedarnath Heli Service- चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए हेली सेवा को सबसे तेज और सुविधाजनक विकल्प माना जाता है, ऐसे में टिकट बुकिंग शुरू होते ही भारी मांग रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *