IGNOU Admission 2026- इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने अपने यूजी और पीजी ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL), विभिन्न ऑनलाइन कोर्सेज और IOP प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी है, जो छात्र IGNOU से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं, वे अब 15 फरवरी तक फ्रेश एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
छात्र आवेदन IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर या सीधे लिंक पर क्लिक करके भर सकते हैं। विश्वविद्यालय में ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम उपलब्ध हैं, जिससे छात्र अपनी सुविधा के अनुसार पाठ्यक्रम चुन सकते हैं। इसके अलावा, विदेशी छात्र (SAARC, Non-SAARC, FSRI और NRI) भी निर्धारित समय में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IGNOU Admission 2026- आवेदन करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Admission” सेक्शन में जाकर इच्छित प्रोग्राम का लिंक चुनें।
- “Click Here to Register” लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
- पंजीकरण के बाद अन्य विवरण भरें और फॉर्म को पूरा करें।
- कोर्स फीस का भुगतान करें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
IGNOU ने छात्रों के लिए एडमिशन वापस लेने की भी सुविधा प्रदान की है। यदि कोई छात्र एडमिशन वापस लेना चाहता है, तो निर्धारित नियमों के अनुसार फीस में कटौती करके आवेदन रद्द किया जा सकता है।
IGNOU Admission 2026- अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए छात्र IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।