Heavy Rains Uttarakhand

Heavy Rains Uttarakhand- उत्तराखंड में बारिश से तबाही के बीच सीएम धामी ने संभाली कमान

Heavy Rains Uttarakhand- उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते उत्पन्न हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद मोर्चा संभालते हुए राहत और बचाव कार्यों की निगरानी शुरू कर दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत अन्य प्रभावित जिलों के अधिकारियों से सीधे बातचीत कर हालात की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें भोजन, दवाइयों जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाए।

बादल फटने की घटना के बाद उत्तरकाशी में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए सीएम धामी ने स्थानीय प्रशासन को श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने पर भी विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जरूरतमंदों को समय पर मदद पहुंचाई जाए और हर स्तर पर समन्वय बना रहे।

Heavy Rains Uttarakhand- राज्य में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासन की तैयारियों और जवाबदेही को लेकर एक अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज