Harshika Rikhadi-26 मई से हरिद्वार में आयोजित वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स में हर्षिका ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है, हल्द्वानी की कक्षा 3 में पढ़ने वाली 7 वर्षीय हर्षिका रिखाड़ी छोटी सी उम्र में योग के ऐसे-ऐसे आसन कर लेती हैं जिससे लोग भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं।
हर्षिका पिछले 1 साल से देशभर की योग प्रतियोगिताओं में कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं साथ ही उनकी जिम्नास्टिक में भी बहुत रूचि है।
बीते 26 मई को वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स की ओर से हरिद्वार में 5 से 10 आयु वर्ग के ट्रेडिशनल योगा में हर्षिका रिखाड़ी ने गोल्ड मेडल हांसिल किया है उन्होंने इस दौरान आर्टिस्टिक में डेमो परफॉरमेंस भी दिया।
Harshika Rikhadi- हर्षिका ने छोटी सी उम्र से ही अपने शहर के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। उनका अगला लक्ष्य है कि वे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करें
हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी बताते हैं कि वे पिछले 2 साल से योग की ट्रेनिंग ले रही हैं और इस दौरान हर्षिका ने राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई पुरस्कार जीते हैं। वो अब योगासन के साथ-साथ जिम्नास्टिक के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें…
Kedarnath Dham Yatra- विश्व के कोने-कोने से केदारनाथ धाम पहुंच रहे भक्त


Leave a Reply