Good Initiative- ग्रामसभा में अनोखी पहल, तय हुए किन्नरों के शगुन रेट

Good Initiative- उत्तराखंड के मेहवड़ में किन्नरों द्वारा बधाई के नाम पर मनमानी धनराशि मांगने और न देने पर ग्रामीणों के साथ अभद्रता की घटनाओं से परेशान लोगों ने आखिरकार बधाई की रकम तय कर दी है।

रुड़की ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेहवड खुर्द में एक अनोखी पहल की शुरुआत हुई है, जो अन्य पंचायतों के लिए मिसाल बन सकती है। ग्राम प्रधान रुचि सैनी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधान, सदस्य और अन्य ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव में आने वाले किन्नरों को अब शगुन के तौर पर केवल 1,100, 2,100, या 3,100 रुपये ही दिए जाएंगे।

Good Initiative- तय सीमा से अधिक पैसा मांगने पर किन्नरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस फैसले की जानकारी के लिए गांव में बाकायदा बोर्ड लगाया गया है। इससे अधिक धनराशि किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगी। अगर कोई किन्नर ज्यादा धनराशि पर अड़ता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें…

उत्‍तराखंड के 1.32 लाख राशन कार्डधारकों को अब मुफ्त मिलेगा एक किलो मडुवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *