Ek Ped Maa ke Naam- सोशल मिडिया X पर ट्रेंड हुआ #EKPEDMAAKENAAM

Ek Ped Maa ke Naam- सीएम धामी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी माँ के साथ किया वृक्षारोपण किया और समस्त प्रदेशवासियों से की वृक्षारोपण करने की अपील की।

Ek Ped Maa ke Naam- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 21 जुलाई 2024 देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माता के साथ MDDA द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने “एक पेड़ माँ” के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया!, इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ कर वृक्षारोपण करने की अपील भी की।

जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर भी सीएम धामी की अपील का रुझान देखने को मिला, बड़ी संख्या में युवाओं ने सीएम धामी की अपील का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट्स किए, जिसके बाद लगभग घंटो तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ( X ) पर #JoinEkPedMaaKeNaam ट्रेंड करने लगा।

Ek Ped Maa ke Naam- सीएम धामी की अपील के बाद सोशल मीडिया में छाया

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने समस्त देशवासियों से एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाने की अपील की थी, जिसके बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसे प्रदेश भर में अभियान के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं।

हाल ही में उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर भी मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़ते हुए वृक्षारोपण करने की अपील की थी जिसके बाद से ही प्रदेश भर के लाखों युवा इस अभियान से जुड़ चुके हैं एवं प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों में लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें…

राशन कार्ड धारकों को सरकार की सौगात, मुफ्त मिलेगा आयोडीन युक्त नमक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *