मुख्यमंत्री उत्तराखंड की “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” की परिकल्पना को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद देहरादून में नशे की रोकथाम हेतु जन जागरूक अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम में रायपुर पुलिस ने एक मुख्य पेडलर को कमर्शियल मात्रा में नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिससे पूछताछ में अहम जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा गठित पुलिस टीम द्वार नालापानी चौक गैस गोदाम तिराहा रायपुर के पास से अभियुक्त चिराग राठौर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से प्रतिबन्धित कुल 09 नशीले इंजेक्शन बरामद किये गये। अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को समय से न्यायालय पेश किया जायेगा ।
पूछताछ का विवरण – पूछताछ में अभियुक्त चिराग राठौर द्वारा बताया गया कि अपने महंगे शौकों की पूर्ति के लिये वह अपने अन्य साथी से नशीले इंजेक्शन कारगी चौक देहरादून से लाकर नशे के आदि लोगों को बेचता है, जिससे उसे अच्छी कीमत मिल जाती है। अभियुक्त से अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसमें कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
चिराग राठौर पुत्र सन्नी राठौर निवासी नेहरू कालोनी आई0 ब्लाक निकट हनुमान मंदिर, थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून उम्र 21 वर्ष