Diwali Air Quality- देहरादून से हल्द्वानी तक हवा हुई हल्की, दिवाली पर राहत भरी रिपोर्ट

Diwali Air Quality- बीते कुछ वर्षों में दिवाली के दिन उत्तराखंड के शहरों में वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) के अनुसार, इस सुधार के पीछे लोगों में बढ़ती पर्यावरणीय जागरूकता और आतिशबाज़ी में आई कमी मुख्य कारण हैं।

दिवाली के दौरान पीसीबी द्वारा 15 दिनों तक लगातार वायु गुणवत्ता की निगरानी की जाती है, जिसमें त्योहार का दिन भी शामिल होता है। बोर्ड ने निगरानी केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई है ताकि प्रदेशभर में प्रदूषण के स्तर पर बेहतर नियंत्रण और आंकलन किया जा सके।

आंकड़ों के मुताबिक, देहरादून में एक्यूआई (Air Quality Index) वर्ष 2021 से 2024 के बीच क्रमशः 327, 247, 318 और 288 दर्ज किया गया। हरिद्वार में यही आंकड़ा 321, 223, 231 और 211 रहा। वहीं हल्द्वानी में एक्यूआई 257, 227, 223 और 192 दर्ज हुआ, जबकि रुद्रपुर में 236, 240, 255 और 252 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Diwali Air Quality- अधिकारियों का कहना है कि यह सुधार इस बात का संकेत है कि लोग अब पटाखों से दूरी बनाकर स्वच्छ और सुरक्षित दिवाली मनाने की ओर बढ़ रहे हैं। पर्यावरणविदों ने इसे “सकारात्मक बदलाव” बताते हुए कहा कि यदि यही रुझान जारी रहा तो आने वाले वर्षों में प्रदेश की हवा और भी साफ हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *