Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Youth Empowerment- अब अग्निवीर भर्ती की तैयारी होगी बिल्कुल फ्री

Youth Empowerment- सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने का सपना देख रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य का खेल विभाग अब युवाओं को अग्निवीर भर्ती के शारीरिक परीक्षणों की मुफ्त तैयारी करवाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिला मुख्यालयों के स्टेडियम, खेल सुविधाएं और उपकरण इन तैयारियों के लिए युवाओं को उपलब्ध कराए जाएं। इस पहल का मकसद है कि अधिक से अधिक युवा देश सेवा के लिए सेना में शामिल हो सकें।

Youth Empowerment- बैठक में यह भी तय किया गया कि 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता मार्च आयोजित किया जाएगा। साथ ही, राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के तहत सभी जिलों में युवा महोत्सव और पदयात्राओं की भी तैयारी चल रही है।

मंत्री आर्या ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा और फिलहाल विभागीय प्रशिक्षकों की मदद से शुरू किया जाएगा। भविष्य में इसके लिए विशेष प्रशिक्षकों और संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी ताकि कोई भी युवा आर्थिक कारणों से पीछे न रह जाए।

Youth Empowerment- बैठक में विशेष खेल प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई और उपनिदेशक जयराज समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *