Dhan Singh Rawat- उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 27 और 28 जून, 2026 को अपने विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय सघन भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान मंत्री डॉ. रावत करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही, वे स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि धामी सरकार विकास योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Dhan Singh Rawat- दो दिवसीय दौरे का पूरा कार्यक्रम
दिन 1: 27 जून (शनिवार- भूमि पूजन, शिलान्यास और जनसंपर्क
- दौरे के पहले दिन कैबिनेट मंत्री विस्तृत जनसंपर्क अभियान चलाएंगे और कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
- जनसंपर्क क्षेत्र: सलाणा, बड़ियूं, चमगांव, कालौं, माथोली, पिपलोड़ी, सैंजी, नौठा और थलीसैंण।

Dhan Singh Rawat- प्रमुख विकास कार्य
- बजवाड़: उप स्वास्थ्य केंद्र (Sub-Health Centre) का भूमि पूजन।
- बड़ियूं: बड़ियूं जाने वाली नई सड़क का शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
- पटोटी-माथोली: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत स्वीकृत सड़क के डामरीकरण (Tarring) कार्यों का शिलान्यास।
- संवाद: स्थानीय ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर फीडबैक लेंगे।
- दिन 2: 28 जून (रविवार)- समीक्षा बैठक और ‘मन की बात’
Dhan Singh Rawat- दौरे के दूसरे दिन का फोकस प्रशासनिक समीक्षा, जनता की समस्याओं के समाधान और संवाद पर रहेगा।
- ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक: थलीसैंण में क्षेत्रीय ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
- मन की बात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता करेंगे।
- अधिकारियों के साथ समीक्षा: ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देंगे।
- ग्राम जल्लू: जल्लू में सड़क डामरीकरण (Tarring) कार्य का विधिवत शिलान्यास करेंगे।
Dhan Singh Rawat- जनसमस्याओं का निस्तारण
“भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी जमीनी समस्याओं को समझना है। दौरे के दौरान मिलने वाली शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।”- डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री
यह भी पढ़ें…