Dak Kawad- हरिद्वार में उमड़ा डाक कांवड़ियों का सैलाब, 1 करोड़ पार श्रद्धालु

Dak Kawad- हरिद्वार में कांवड़ मेला अपने शिखर पर है, पहले पैदल कांवड़ियों की भारी भीड़ से गूंजती रही धर्मनगरी, अब डाक कांवड़ियों की तेज रफ्तार मौजूदगी से जीवंत हो उठी है, शुक्रवार से शुरू हुआ डाक कांवड़ियों का आगमन आगामी पांच दिनों तक लगातार जारी रहेगा, जिससे घाट, सड़कें और गलियां श्रद्धा के सैलाब से भरने वाली हैं।

कनखल स्थित बैरागी कैंप पूरी तरह डाक कांवड़ियों के अधीन हो चुका है, यहां श्रद्धालुओं के वाहनों को व्यवस्थित किया जा रहा है, जिन्हें सिंहद्वार के माध्यम से गंगाजल भरने के लिए रवाना किया जाएगा।

Dak Kawad- आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 10 जुलाई से अब तक करीब 1 करोड़ 16 लाख 90 हजार कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल भर चुके हैं, इनमें हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से आए श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक है।

इस वर्ष डाक कांवड़ियों की संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं, बीते साल पांच दिनों में जहां लगभग 49 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे, इस बार यह आंकड़ा दोगुना से भी अधिक हो चुका है, बाइक, कार, ट्रक और अन्य तेज़ वाहन साधनों से आने वाले डाक कांवड़िए तेजी से गंगाजल लेकर लौटते हैं, जिससे यह चरण बेहद व्यस्त और संवेदनशील हो जाता है।

प्रशासन ने ट्रैफिक नियंत्रण, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है, बैरागी कैंप, जो कुंभ और स्नान पर्वों के दौरान भी प्रमुख केंद्र रहता है, इस समय डाक कांवड़ियों के ठहराव का मुख्य स्थान बना हुआ है।

Dak Kawad- 22 जुलाई तक डाक कांवड़ यात्रा अपने चरम पर रहेगी और हरिद्वार श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना का अद्वितीय प्रतीक बना रहेगा।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *