CM Dhami News- उत्तराखंड के होनहारों का सम्मान, सीएम धामी ने मेधावियों को बांटे टैब और लैपटॉप

CM Dhami News- उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था और होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, सोमवार को राजधानी देहरादून में आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2025’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शीर्ष 10 स्थानों पर आए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

समारोह में कुल 75 मेधावियों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र, टैब और लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया, इनमें 10वीं के 60 और 12वीं के 15 छात्र-छात्राएं शामिल रहे, सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, कई छात्रों ने पहली बार मुख्यमंत्री से मिलने का अनुभव साझा किया और इसे अपने जीवन का प्रेरणादायक क्षण बताया।

CM Dhami News- इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा, “आज हम उन भविष्य के कर्णधारों से मिल रहे हैं जो विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।” उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य ऊंचा रखें और उसे प्राप्त करने के लिए पूरा समर्पण जरूरी है। उन्होंने यह भी जोड़ा, “संकल्प में यदि विकल्प आ जाए, तो समझिए रास्ता बदल गया। यह सफलता केवल एक शुरुआत है, अब आपको इससे भी ऊंचे लक्ष्य साधने हैं।”

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आगे और अधिक संसाधन और सुविधाएं मेधावी छात्रों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक, और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। आयोजन ने न सिर्फ विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि पूरे राज्य को गर्व से भर दिया।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *