CM Dhami meets Ankita Parents- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राज्य में बढ़े संवेदनशील माहौल को देखते हुए उत्तराखंड सरकार पूरी गंभीरता से मामले को देख रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार रात देहरादून में अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की और उनकी मांगें सुनी।
सीएम धामी ने गुरुवार सुबह बयान में कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसमें एक बेटी और बहन से जुड़ी पीड़ा शामिल है। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता के साथ बातचीत के बाद उनकी मांगों पर सरकार विचार करेगी और उचित निर्णय लिया जाएगा।
CM Dhami meets Ankita Parents- मुख्यमंत्री ने कानूनी प्रक्रिया पर भी भरोसा जताया और बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट का निर्णय, एसआईटी की जांच और अन्य कानूनी कदम लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन सभी पहलुओं पर विचार करते हुए माता-पिता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

सीएम ने बिना किसी का नाम लिए उन लोगों और राजनीतिक दलों की आलोचना की, जिन्होंने बीते 15 दिनों में जनता में भ्रम फैलाकर अस्थिरता पैदा की। उन्होंने कहा कि जो लोग लोगों को भड़काने और अफवाह फैलाने में शामिल रहे, उन्हें उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
CM Dhami meets Ankita Parents- धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार संवेदनशील मामलों में शांति बनाए रखने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।