CM Dhami Jansunwai- ‘जनसमस्याओं के निस्तारण में विलंब कतई स्वीकार्य नहीं’

CM Dhami Jansunwai- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित ‘मुख्य सेवक सदन’ में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

CM Dhami Jansunwai- नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO), गढ़वाल मंडल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से गढ़वाल आयुक्त और आईजी गढ़वाल को जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने का जिम्मा सौंपा ताकि आम जनता को शीघ्र और पारदर्शी राहत मिल सके।

CM Dhami Jansunwai- चारधाम यात्रा के सफल प्रबंधन पर जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस वर्ष की केदारनाथ एवं चारधाम यात्रा के सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की।

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और यात्रा मार्गों पर लगातार की जा रही मॉनिटरिंग के कारण देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल रहा है।

CM Dhami Jansunwai

CM Dhami Jansunwai- पर्यावरण और आजीविका का संतुलन

इसी क्रम में विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर पर्वतीय क्षेत्रों के ‘बुग्यालों’ (उच्च हिमाचली घास के मैदानों) से जुड़े स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बुग्याल न केवल प्राकृतिक धरोहर हैं, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका और पर्यटन गतिविधियों का मुख्य आधार भी हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण, रोजगार और पर्यटन विकास के बीच बनाए जा रहे संतुलन को सराहनीय बताया।

CM Dhami Jansunwai- समावेशी विकास पर जोर

CM Dhami Jansunwai- राज्य के विकास दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर ही विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

“हमारी सरकार का उद्देश्य केवल बुनियादी ढांचे का विस्तार करना नहीं, बल्कि आम नागरिक के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाना है। अधिकारियों को संवेदनशीलता, जवाबदेही और तत्परता के साथ जनता की सेवा करनी होगी।”- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *