CM Dhami Inspection- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देहरादून आईएसबीटी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो परिसर में फैली गंदगी देखकर गंभीर रूप से नाराज़ हो गए। हालात इतने खराब थे कि सीएम ने स्वयं सफाई कर्मचारी से झाड़ू लेकर सफाई शुरू कर दी। अचानक हुए इस दौरे से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि “अगली बार आऊंगा, तो व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलनी चाहिए। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
CM Dhami Inspection- सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने आई
सचिवालय से सीधे आईएसबीटी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने यात्री सुविधाओं, प्रबंधन और संचालन की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान जब वह परिसर में घूमे तो कई जगह गंदगी और धूल देखकर उनका पारा चढ़ गया।
उन्होंने एमडीडीए और परिवहन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सफाई सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर दिखनी चाहिए।
CM Dhami Inspection- 5वीं वर्षगांठ पर नशामुक्ति अभियान का भी संदेश
निरीक्षण के दौरान सीएम ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि “नशे को मजबूती से ‘ना’ कहें और दूसरों को भी प्रेरित करें।”

CM Dhami Inspection- नए निर्देश जारी
- परिसर में दैनिक साफ-सफाई
- हर जगह स्वच्छता सूचना पट्ट
- प्रदूषण, धूल और कचरा मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को विशेष रूप से प्रभावी कार्ययोजना बनाकर तत्काल लागू करने को कहा गया।
सीएम ने चेतावनी दी कि अगली बार यदि हालात खराब मिले, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
CM Dhami Inspection- यात्रियों से सुझाव भी मांगे
CM Dhami Inspection- सीएम धामी प्लेटफार्म पर खड़ी एक बस में बैठ गए और यात्रियों से यात्रा अनुभव के बारे में प्रतिक्रिया ली। यात्रियों ने सकारात्मक विचार साझा किए, जिसके बाद सीएम ने सुधार संबंधी सुझाव भी सुने।