CM Big Announcement- उत्तराखंड में बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को अब मिलेंगे 50 लाख

CM Big Announcement- उत्तराखंड सरकार ने राज्य के बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने का आदेश जारी कर दिया है, यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप लिया गया है, उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा पिछले वर्ष 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर की थी, और अब यह राशि उसी तिथि से देय मानी जाएगी।

इस फैसले का लाभ उन परिवारों को मिलेगा, जिनके प्रियजनों ने राष्ट्र की सेवा करते हुए बलिदान दिया है, अब तक राज्य सरकार द्वारा बलिदानी सैनिकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाती थी, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल से यह राशि पांच गुना बढ़ाकर 50 लाख कर दी गई है।

CM Big Announcement- हालांकि, घोषणा के बाद प्रस्ताव को पहले न्याय विभाग और फिर वित्त विभाग को भेजा गया था। वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके चलते आदेश जारी होने में देरी हुई लेकिन अब सभी विभागीय प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए सरकार ने अंतिम रूप से आदेश जारी कर दिया है।

इस आदेश के अनुसार, उत्तराखंड राज्य के मूल निवासी बलिदानी सैनिकों के परिजनों को अब 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी, इससे न केवल उन परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा, बल्कि यह कदम राज्य सरकार की देशभक्त सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का भी प्रतीक है।

CM Big Announcement- उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड एक सैन्य बहुल राज्य है और यहां से बड़ी संख्या में युवा सेना में सेवा करते हैं, अब तक 1679 सैनिकों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, 1962 के भारत-चीन युद्ध में 245 सैनिक, और 1971 के भारत-पाक युद्ध में 217 सैनिक उत्तराखंड से शहीद हुए थे, मुख्यमंत्री के इस निर्णय को राज्य भर में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, यह न सिर्फ सैनिकों का मनोबल बढ़ाने वाला कदम है, बल्कि उनके परिवारों के प्रति उत्तराखंड सरकार की जिम्मेदारी का भी प्रमाण है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *