Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

CBI Investigation- नकल विरोधी कानून के तहत सीबीआई ने किया केस दर्ज

CBI Investigation- उत्तराखंड स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई ने सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, देहरादून एसीबी शाखा में दर्ज इस केस में खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया गया है, नकल विरोधी कानून के तहत दर्ज मामले की जांच असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट राजीव चंदोला को सौंपी गई है।

गौरतलब है कि 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। घटना के बाद परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाते हुए अभ्यर्थियों ने परेड ग्राउंड के पास धरना शुरू कर दिया था।

कई दौर की वार्ता के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। इस बीच पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी और एकल जांच आयोग भी गठित कर दिया गया था। इसके बावजूद अभ्यर्थी सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े रहे।

CBI Investigation- 29 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धरनास्थल पहुंचे और वहीं से सीबीआई जांच की संस्तुति की घोषणा की। अगले दिन शासन ने औपचारिक रूप से पत्र जारी कर दिया था। अब डीओपीटी से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री पहले ही परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *