Booth Jeeto Abhiyan- उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक के लिए BJP का मेगा प्लान

Booth Jeeto Abhiyan- उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। राज्य में जीत की हैट्रिक लगाने के उद्देश्य से भाजपा इसी महीने से व्यापक स्तर पर ‘बूथ जीतो अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कोर ग्रुप की अहम बैठक में चुनाव पूर्व की रणनीतियों, विकास यात्राओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों का पूरा खाका तैयार किया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कोर ग्रुप के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Booth Jeeto Abhiyan- संघ-भाजपा के सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा

करीब तीन घंटे तक चली इस हाई-लेवल बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की ओर से कराए गए आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट पर गहन मंथन हुआ। सर्वे के आधार पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी की वर्तमान स्थिति, जनता की अपेक्षाओं और संभावित चुनौतियों का गहराई से विश्लेषण किया गया।

सर्वे के नतीजों के आधार पर सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और मंत्रियों के क्षेत्रवार प्रवास की रूपरेखा तय की गई है।

बैठक के दौरान कुछ क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर विधायकों के प्रति जन-असंतोष का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य इकाई को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर नाराजगी पाई गई है, उन्हें जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया जाए।

पार्टी का स्पष्ट मानना है कि समय रहते स्थानीय असंतोष को खत्म करना चुनावी सफलता के लिए अनिवार्य है।

Booth Jeeto Abhiyan

Booth Jeeto Abhiyan- नेताओं का प्रवास कार्यक्रम

Booth Jeeto Abhiyan- चुनावी तैयारियों को धरातल पर उतारने के लिए अगले महीने से मंत्रियों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों और पूर्व सांसदों का अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम तय किया गया है:

  • रात्रि विश्राम अनिवार्य: चिन्हित क्षेत्रों में प्रवास के दौरान नेताओं को अनिवार्य रूप से गांवों और बस्तियों में रात्रि विश्राम करना होगा, ताकि स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित हो सके।
  • विकास यात्रा: राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्यभर में ‘विकास यात्राएं’ निकाली जाएंगी।
  • लखपति दीदी सम्मेलन: महिला मतदाताओं को साधने और स्वरोजगार की योजनाओं को रेखांकित करने के लिए बड़े पैमाने पर ‘लखपति दीदी सम्मेलनों’ के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है।

Booth Jeeto Abhiyan- केंद्रीय नेताओं की धुआंधार रैलियां

Booth Jeeto Abhiyan- बैठक में आगामी चुनावी कार्यक्रमों के लिए केंद्रीय नेताओं के दौरों का शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए गए:

  • केंद्रीय नेताओं के दौरे: सितंबर महीने से पार्टी के शीर्ष केंद्रीय नेताओं के उत्तराखंड में तूफानी दौरे और जनसभाएं शुरू होंगी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां: राज्य इकाई को निर्देश दिए गए हैं कि वह चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक राज्य के अलग-अलग अंचलों (गढ़वाल और कुमाऊं) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभाओं का चरणबद्ध प्लान तैयार करे।

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *