BJP State President- उत्तराखंड भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

BJP State President- उत्तराखंड भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तस्वीर जल्द साफ हो सकती है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संभावना जताई जा रही है कि एक जुलाई को पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है।

सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 29 जून से आरंभ हो सकती है। साथ ही, इसी चुनाव के दौरान पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के आठ सदस्यों का चयन भी किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजानदास ने जानकारी दी कि 29 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है, जिसके साथ ही मतदाताओं की सूची पार्टी कार्यालय में प्रदर्शित कर दी जाएगी। इसके बाद 30 जून को नामांकन भरे जाएंगे और यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चला, तो एक जुलाई को नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।

BJP State President- कौन बनेगा उत्तराखंड भाजपा का अगला अध्यक्ष?

BJP State President- भाजपा में इस समय नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नामों पर चर्चा हो रही है। महेंद्र भट्ट को दोबारा कमान सौंपे जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, क्योंकि उनके नेतृत्व में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बेहतर तालमेल में भी नजर आए हैं।

हालांकि, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अक्सर अप्रत्याशित फैसले लेने के लिए जाना जाता है, और जातीय व क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए अन्य संभावित चेहरों की भी चर्चा तेज है।

BJP State President- गढ़वाल क्षेत्र से ब्राह्मण चेहरों की बात करें तो आदित्य कोठारी (प्रदेश महामंत्री), ज्योति प्रसाद गैरोला (दर्जाधारी), विनोद चमोली (वरिष्ठ विधायक) और बृजभूषण गैरोला (विधायक) के नाम सामने आए हैं।

अगर पार्टी नेतृत्व महिला को कमान सौंपने का निर्णय करता है तो केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *