Uttarakhand Panchayat Chunav- उत्तराखंड पंचायत चुनाव की नई तिथियां घोषित, दो चरणों में होंगे मतदान

Uttarakhand Panchayat Chunav- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नई तिथियों की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को जबकि दूसरा चरण 28 जुलाई को होगा। वोटों की गिनती 31 जुलाई को की जाएगी।

चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगी। संबंधित जिलों के जिलाधिकारी 30 जून को अधिसूचना जारी करेंगे, जिसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभाव में आ जाएगी और यह संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक लागू रहेगी।

चुनावों की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ की जा रही है।

Uttarakhand Panchayat Chunav- राजनीतिक हलचल भी अब तेज़ होती दिख रही है। संभावित प्रत्याशी जनसंपर्क और प्रचार अभियान की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। पंचायत स्तर पर चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है और विभिन्न दल भी मैदान में सक्रिय हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *