Barasingha in settlement- ऋषिकेश की बस्ती में घुसा बारहसिंघा कुत्ते नोचने के लिए दौड़ते रहे

Barasingha in settlement- ऋषिकेश– जंगल से भटक कर बड़कोट ग्रामसभा के दुजियावाला में शाम तकरीबन  चार बजे जंगल से  एक बारहसिंघा निकलकर  आबादी  में घुस गया।कुत्ते नोचने के लिए बारहसिंघा को दौड़ाते रहे कुत्तों के पीछे पड़ने पर एक घंटे तक बारहसिंघा गांव में इधर से उधर दौड़ता रहा।

लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी ,सूचना मिलने पर बड़कोट वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जाल डालकर बाराहसिंघा को पकड़ने का काफी प्रयास किया।बारहसिंघा  पकड़ में नहीं आने पर उसे जंगल की तरफ खदेड़ा गया। वन कर्मियों ने संभावना जताई कि बारहसिंघा पानी की तलाश में आबादी में घुसा होगा।

वहीं, बड़कोट वन रेंज की टीम ने गश्त के दौरान जंगल से सियार के डेढ़ माह के बच्चे को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया है जिसका रेंज ऑफिस में इलाज किया जा रहा है। रेंजर डीएस असवाल ने कहा कि सियार के बच्चे को किसी वन्य जीव ने घायल किया है।

Barasingha in settlement- वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए  तालाबों में भरवाया जा रहा पानी

Barasingha in settlement- बड़कोट वन रेंज में जंगलों में बनाए गए तालाबों में वन्यजीवों की प्यास बुझाने को पानी भरवाया जा रहा है। रेंजर असवाल ने बताया कि भीषण गर्मी में वन्यजीव आबादी की ओर आ जाते हैं। जिस कारण जंगलों में तालाब बनवाकर टैंकरों से पानी भरवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

Laganiya Hanuman Mandir- यहाँ है लव मैरिज कराने वाला हनुमान मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *