Bank Fraud in Uttarakhand- आईसीआईसीआई बैंक, जाखन शाखा में तैनात एक कर्मचारी राजेश रंजन पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रितेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी कर्मचारी ग्राहकों को अधिक मुनाफे वाली स्कीमों और म्यूचुअल फंड के लालच में उनके पैसे हड़पता था।
बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया कि राजेश ने कुल 8 ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की, जिसमें लगभग 31 लाख 71 हजार रुपए की हेराफेरी शामिल है। रकम हड़पने के लिए आरोपी ने आरटीजीएस, चेक और प्री अप्रूव्ड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया और कई मामलों में रकम अपने खातों में ट्रांसफर की।
Bank Fraud in Uttarakhand- धोखाधड़ी का खुलासा 15 जुलाई 2025 को हुआ, जब ग्राहक गीता पासवान ने अपने खाते से चार लाख रुपए गायब होने की शिकायत बैंक में दर्ज कराई। इसके बाद अन्य ग्राहकों ने भी इसी प्रकार की शिकायतें दर्ज कराईं।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने पहले 7 अगस्त 2025 को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर फर्जीवाड़े की जानकारी दी थी, लेकिन मुकदमा उस समय दर्ज नहीं किया गया। लगभग चार महीने बाद, दोबारा तहरीर देने पर थाना राजपुर पुलिस ने राजेश रंजन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bank Fraud in Uttarakhand- पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।