Appointment Letter- उत्तराखंड राज्य को कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा के मोर्चे पर और अधिक मजबूत करते हुए 215 नए उप निरीक्षक और अधिकारी मिल गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक की परीक्षा केवल एक शुरुआत थी, जबकि असली परीक्षा अब मैदान में शुरू हो रही है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
Appointment Letter- इन 215 पदों में 104 उप निरीक्षक, 18 गुल्मनायक और 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था, जन सुरक्षा और आपदा प्रबंधन प्रणाली को सशक्त बनाने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री धामी ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिसके तहत बीते चार वर्षों में 26,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। अब परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित हो रही हैं और राज्य में बेईमानी के लिए कोई स्थान नहीं है।
Appointment Letter- उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर उत्तराखंड की सेवा करेंगे।