Ankita Bhandari Case- अंकिता भंडारी केस पर सीएम धामी का बड़ा बयान

Ankita Bhandari Case- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार की कार्रवाई का विस्तार से जिक्र करते हुए कहा कि इस संवेदनशील मामले में राज्य सरकार ने शुरू से ही जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के तुरंत बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि एसआईटी ने कई महीनों तक गहन जांच की, जिसमें हर पहलू को बारीकी से परखा गया। इस दौरान हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और जिला न्यायालय सहित सभी न्यायिक प्रक्रियाओं का पूरी पारदर्शिता के साथ पालन किया गया। जांच पूरी होने के बाद अदालत में मजबूत चार्जशीट दाखिल की गई, जिसके आधार पर तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और वे आज सलाखों के पीछे हैं।

Ankita Bhandari Case- सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग इस दर्दनाक मामले पर भी केवल राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार इस मुद्दे को राजनीतिक हथियार बनाकर उस बेटी की आत्मा को झकझोरने की कोशिश की जा रही है, जबकि सरकार और प्रशासन ने अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाया है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता थी और आगे भी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *