Almora Car Accident

Almora Car Accident- 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति, पत्नी समेत बेटी की दर्दनाक मौत

Almora Car Accident- यहाँ पर स्याल्दे के पास में एक कार 150 मीटर की गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें पति-पत्नी समेत आठ साल के बेटे की मौत हो गई और 11 साल का बेटा घायल हुआ है।

जनपद अल्मोड़ा से एक बहुत ही दुःख भरी खबर सामने आ रही है बीते दिन यहाँ एक बहुत बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें चिकित्सक पिता, नर्स पत्नी और आठ साल की बेटी की मौत हो गई।

हदसा अल्मोड़ा के स्याल्दे विकासखंड में भिकियासैंण-देघाट सड़क पर चौनिया बैंड के पास जहाँ एक कार 150 मीटर की गहरी खाई में जा गिरी।

मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह रुड़की में एक निजी क्लिनिक चलाते हैं बीते दिन वे अपनी पत्नी शशि, बेटी अदिति और बेटे आदि के साथ घर से देघाट को रवाना हुए थे।

Almora Car Accident-  दोपहर के तीन बजे परिजनों से संपर्क के दौरान अचानक सम्पर्क कट गया, जिसके बाद मृतका के भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन खोजबीन के बाद भी कोई पता न चला।

घायल बेटा किसी तरह से सड़क तक पहुंचाई तब जाकर घटना का पता चला,  पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है  फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें…

Navya Pandey- उत्तराखंड की वन दरोगा ने विदेश में बढ़ाया मान